आजकल के दौर में पति और पत्नी कब किसी और से दिल लगा बैठें कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी पति का किसी और लड़की के साथ चक्कर तो कभी पत्नी का किसी और के साथ इश्क लड़ाने की खबरें आए दिन सामने आते रहती हैं। अब हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की जिसका अंजाम उसे बड़ा बुरा भुगतना पड़ा।
मामला इंदौर का है जहां पति अपनी पत्नी को मायके भेजकर दूसरी लड़की से इश्क लड़ा बैठा। छोटा बांगड़दा इलाके के रहने वाले युवक की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी वहीँ 15 दिन पहले ही वह पिता भी बना था। युवक ने डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। इस दौरान पति दूसरी युवती को लेकर भाग गया।
पत्नी को फेसबुक के जरिए पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। पत्नी का आरोप है कि काफी लंबे समय से पति का दूसरी युवती से अफेयर चल रहा था। पत्नी का कहना है कि पति ने उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी की है।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उसे पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पति की शिकायत उसने अपने ससुराल में भी करने की कोशिश की, लेकिन पति ने युवती के परिवार वालों को धमकी दे दी इतना ही नहीं आरोपी पति ने उसे भी फोन पर धमकियां दी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।