खाना बनाते वक्त बर्तनों का जलना आम बात होती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बर्तन काफी ज्यादा जल चुका होता है उसमें उसमें बहुत जिद्दी दाग लग चुके होते हैं जिन्हें छुड़ाना लगभग मुश्किल हो हो जाता है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे सिंपल किचन टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपके जले बर्तन बिल्कुल पहले जैसे चमकने लेंगे आइए जानते हैं इन सिंपल किचन टिप्स के बारे में
बकिंग सोडा-
बेकिंग सोडा कढ़ाही की जमी गंदगी को हटाने में सक्षम है. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म कीजिए. उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा की मिलाइए और साथ ही 1 चम्मच सफेद नमक की भी डालिए इसके बाद कढ़ाही को इसमें डुबाकर रख दीजिए. 1 घंटे बाद जब गंदगी गलना शुरू हो जाए तो किसी पुराने टूथ ब्रश या स्क्रब की मदद से रगड़ रगड़कर साफ कर लीजिए. काफी हद तक कढ़ाही का कालापन हट जाएगा.
बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर-
डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ मिला दिया जाए तो गंदगी और अच्छे से साफ हो सकती है. जमा हुई पुरानी गंदगी हटाने के लिए यह बढ़िया रहेगा. एक बड़े बर्तन में पानी उबालकर उसमें बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर मिला लीजिए और कढ़ाई को उसमें पूरा डूब जाने दीजिए. करीबन आधे घंटे बाद इस स्क्रब से रगड़ना शुरू कीजिए. इसका कालापन और जला हुआ हिस्सा अलग होना शुरू हो जाएगा.
विनेगर-
व्हाइट विनेगर भी कड़ी गंदगी साफ करने में किसी से कम नहीं है. यह एक नैचुरल क्लींजर के तौर पर काम करता है. इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि खाना बनाने वाले बर्तनों को साफ करने में भी ले सकते हैं जिसके लिए एक बड़े बर्तम में पानी उबालिए. जब पानी अच्छे से खौल जाए तो इसमें 1 नींबू का रस और 1 कप सिरका मिला दीजिए. स्क्रब से अच्छे से साफ करिए आप देखेंगे की कड़ी गंदगी भी हटना शुरू हो जाएगी. कोनों की गंदनी दूर करने के लिए आप पुराने टूथब्रश की मदद से रगड़ सकते हैं.