महाराष्ट्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 69वां दिन है. राहुल गांधी ने फलेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की है.बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों की समीक्षा की।
राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदीभाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह, के. सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट भी इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक सिंह ने बुलाई थी। सिंह इस यात्रा के मुख्य समन्वयक हैं।