मध्यप्रदेश :– जबलपुर के कुंडम थाना बघराजी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का, जहां युवक सुबह शौच के लिए गया था। झाडि़यों में बैठकर शौच कर रहा था वैसे ही 16 फीट अजगर ने युवक को जकड़ लिया। युवक अपने को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंत में जब जान जाती दिखी तो युवक ने आवाज लगाई।
ग्रामीण बोले- हम उसे नहीं मारते तो वह युवक को खा जाता
युवक को निवाला बना रहे अजगर से ग्रामीण भिड़ गए। लंबे समय तक संघर्ष करते रहे, ग्रामीणों ने भयभीत होकर लाठी उठाई और अजगर को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। ग्रामीण बोले- हम उसे नहीं मारते तो वह युवक को खा जाता। समय रहते युवक ने आवाज लगाई तो आसपास रहे लोगों ने बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
बुरी तरह से जकड़े था, डंटे की मदद से उस दूर फेंक दिया
कल्याणपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अजगर करीब 15 से 16 फीट का था। खुद की मौत नजर आने के बाद बचने के लिए नहीं आवाज लगाता तो युवक की जान चली जाती। अजगर युवक को बुरी तरह से जकड़े था। डंटे की मदद से उस दूर फेंक दिया।
