छत्तीसगढ़:– जांजगीर-चांपा जिले के इतिहास में पहली बार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई।
बता दे कि जांजगीर-चांपा जिले में नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनोखी पहल की गई।
इस मौके पर महिलाओं को ब्यूटी पार्लर जैसे कामों की विशेष ट्रेनिंग दी गई, साथ ही समाज में अच्छा और बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं व लड़कियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट ने ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मशहूर ब्यूटी आर्टिस्ट के साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रैंड न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह चौहान को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन लगातार महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।