पश्चिम बंगाल : क्रिकेट के महाकुंभ का समापन सभी भारतीयों के लिए कष्टदायी रहा। भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सपना और दिल सब टूट गया है। भारतीय टीम को तीसरी बार ओडीआई विश्व कप ट्राफी उठाते देखने का सपना अब अगले पांच वर्षो से और दूर हो गया। कितने फैंस कंगारूओं से मिली इस हार को झेल नहीं पाए। कई क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख शेयर किया है। इन सबके बीच एक आश्चर्य करने वाली खबर सामने आई है।
पश्चिम बंगाल में बांकुरा से। जहां क्रिकेट के जबरा फैन ने खुद को काल की गाल में डाल लिया। युवक ने भारत की हार से दुखी होकर खुद आत्महत्या कर ली।
युवक की उम्र महज 23 साल थी। युवक की पहचान राहुल लोहार के रूप में हुई है और वह कट्टर क्रिकेट का प्रशंसक था। मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल क्रिकेट विश्वकप में भारत की हार को स्वीकार नहीं कर पाया और डिप्रेशन की वजह से अपने घर में फांसी लगा ली। उसके परिवार का दावा है कि राहुल ने भारत के हारने की वजह से ही सुसाइड की है।
