WTC यानि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले भारत को एक बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अचानक चोट लग गई है। जानकारी के मुताबिक नेट में प्रैक्टिस के दौरान उन्हें अंगूठे में चोट लग गई है। यह भी बताया जा रहा है कि बाद में वे प्रैक्टिस के लिए भी नहीं आए। हालांकि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन मैच के पहले कप्तान रोहित शर्मा को इस तरह से चोट लगना कहीं भारतीय टीम को मुसीबत में न डाल दे।
मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि मैं गेम और चैंपियनशिप जीतना चाहता हूं। आप इसीलिए खेलते हैं। हालांकि रोहित ने इस दौरान अपनी चोट को लेकर कोई बात नहीं की। WTC का फाइनल 7 जून से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर होगा।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 7 जून से 11 जून तक खेला जाएगा। ओवल में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ओवल में अब तक 100 से ज्यादा टेस्ट मैच हो चुके हैं।