Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एक पिता ने बेटी का हाथ देते हुए कर दिया सबको इमोशनल,कहा -मेरी बेटी से कभी तुम्हारा दिल भर जाए तो उसे नुकसान मत पहुंचाना, मेरे पास वापस ले आना,दामाद ने दिया ये जवाव….
    News

    एक पिता ने बेटी का हाथ देते हुए कर दिया सबको इमोशनल,कहा -मेरी बेटी से कभी तुम्हारा दिल भर जाए तो उसे नुकसान मत पहुंचाना, मेरे पास वापस ले आना,दामाद ने दिया ये जवाव….

    By Tv 36 HindustanJuly 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- एक पिता अपनी बेटी से कितना प्यार करता है, शायद इसे शब्दों में बांध पाना संभव ही नहीं है। दुनिया में कोई ऐसी चीज नहीं है, जो उनके स्नेह और प्रेम को तुलनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सके। चाहे बेटी तीन साल की हो या फिर 30 की, पिता का उसके लिए प्यार वैसा का वैसा ही बरकरार रहता है। वो उनके दिल का टुकड़ा होती हैं, जिससे दूर जाना उनके लिए बेहद दर्दभरा होता है।

    यही तो वजह है कि जब शादी के समय विदाई का समय आता है, तो पिता अपने आंसू नहीं रोक पाता। जिसे कभी उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसका हाथ खुद पिता को दूसरे को सौंपना होता है। इसी भावनात्मक पल से गुजरते एक पिता का वीडियो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अलग-अलग रूप में वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जिस तरह से पिता अपनी बेटी का हाथ उसके होने वाले पति को सौंपते हुए दिल की बात कहता है, वो सबकी आंखों में आंसू ले आया।

    मैं अपनी बेटी तुम्हें सौंप रहा हूं

    सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में पिता शादी के दौरान बेटी का हाथ दामाद को देते हुए कहता है, ‘मैं अपनी अनमोल बेटी तुम्हें दे रहा हूं। मुझे पता है कि तुम उससे बहुत प्यार करते हो। इसलिए मैं उसका हाथ तुम्हें सौंप रहा हूं।

    चाहे कैसी भी परिस्थितियां हो उसे प्यार करना, खुश रखना और हर चीज में सबसे पहली प्रमुखता उसे देना। मैं अपनी बेटी और तुम्हारे लिए प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारा प्यार उसके लिए हमेशा बरकरार रहे।
    ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा तुम पर बना रहे। वो तुम्हें खुश रखे, स्वस्थ रखे, हमेशा अच्छे अवसर दे। तुम्हारी हर मनोकामना पूरी हो। ईश्वर हमेशा तुम्हारे साथ है।

    तो मुझे मेरी बेटी वापस सौंप देना

    ‘अगर कभी किसी भी वजह से तुम्हारा दिल भर जाए या बदल जाए और तुम्हें लगे कि तुम मेरी बेटी से अब प्यार नहीं करते हो, प्लीज उसे नुकसान या दुख मत पहुंचाना। उसे मेरे घर ले आना और मुझे वापस सौंप देना। मेरी प्यारी बेटी अब तुम्हारी हुई।

    ऐसा दिन कभी नहीं आएगा

    अपने ससुर की बातें सुन, दूल्हे से लेकर आसपास मौजूद लोग तक बेहद भावुक हो गए। न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुषों की आंखें भी मन हो गईं। अपने प्यार का हाथ थामते हुए लड़के ने ससुर से वादा किया कि ऐसा कभी दिन नहीं आएगा, जब वो उनकी बेटी को प्यार करना बंद कर दे।

    दामाद की बातें सुनकर पिता के चेहरे पर हल्की राहत दिखाई दी और उसके बाद तीनों अपने आंसू पोछकर गले लगते दिखाई दिए। ये पूरा वीडियो इतना ज्यादा इमोशनल और पिता के दिल की सच्चाई को दिखाता हुआ था कि जिसने इसे देखा, वो भावुक हो ही गया।

    Post Views: 1,650

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआपका पार्टनर कर रहा है आपकी मेंटल हेल्थ को ठीक या खराब,अगर है ये क़्वालिटी तो कभी ना छोड़े साथ…
    Next Article शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित,अपने ये रिकार्ड कर ले तैयार,यहाँ जाने पूरी डिटेल्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’…

    February 22, 2026

    अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, देश ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी…

    February 22, 2026

    नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सीएम साय को दी जन्मदिन की बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, विकास कार्यों की सराहना की…

    February 22, 2026

    पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर गूंजा जश्न,सीएम साय का हुआ भव्य स्वागत,केक काटकर समर्थकों के बीच मनाया जन्मदिन…

    February 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 55 km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई ‘महा-गर्जना’…
    • अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, देश ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी…
    • नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने सीएम साय को दी जन्मदिन की बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, विकास कार्यों की सराहना की…
    • पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में रायपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पर गूंजा जश्न,सीएम साय का हुआ भव्य स्वागत,केक काटकर समर्थकों के बीच मनाया जन्मदिन…
    • आज का राशिफल सूर्य देव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य, जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?