कवर्धा
जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे वैसे लाग लगने की खबर सुनाई दे रही है इसी बीच एक खबर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से आगजनी की सामने आ रही है। बता दे की ये पंडरिया थाना का मामला है जहां जिले के रामतला गांव में चल रहे राइस मिल में भीषण आग लग गई।
राइस मिल में अचानक भीषण आग लगी है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है जहां रखे चावल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. और राइस मिल में रखे चावल और जरूरी सामान जलकर खाक हो गए हैं. इसमें करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है. और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बहरहाल आगजनी से हुए नुकसान को लेकर मिल मालिक भी चिंतित हैं।