नई दिल्ली:– पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में बीते रविवार रात आग लग गई। इस बाबत दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने आज यानी सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीते रविवार देर रात 11 बजकर 42 मिनट पर लगी इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर में मक्कड़ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थित है। यहां ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी दें कि, मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने की घटना बेसमेंट में शुरू हुई, जिसके बाद धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया। वहीं आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। चार फायर टेंडर ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी दें कि, दिल्ली में इससे पहले भी अस्पतालों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं मई 2024 में पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगी थी, जिसमें कई लोगों की जान गई थी।
