अमृतसर के एक अस्पताल में आज आग लग गई है, जिसका वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह आग अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में लगी है।
मौके पर दमकल वाहन मौजूद हैं, जो आग पर काबू पाने में लगे हैं। दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा शुरुआत में ट्रांसफार्मर में आग लगी। जिसके बाद आग फ़ैल गई। आग पर काबू पाने टीम लगी हुई हैं। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।