टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मूर्ति को तमिलनाडु से दिल्ली लाने के लिए करीब ढाई हजार किमी. लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, करीब दो दिन के सफर के बाद ये मूर्ति दिल्ली पहुंची और अब जी-20 शिखर सम्मेलन की शान बढ़ाने के लिए तैयार है.
शिव के नृत्य रूप की काफी मान्यता है और तांडव करते हुए नटराज की मूर्ति अक्सर शिव मंदिरों में देखी जाती है. ये मूर्ति साधारण नहीं है, बल्कि इसे 8 मेटल से बनाया गया है जिसमें सोना और चांदी भी शामिल है. केंद्रीय मंत्रालय द्वारा 6 महीने पहले इस मूर्ति का ऑर्डर दिया गया था और अब जाकर ये तैयार हुई है, मूर्ति की कुल ऊंचाई 22 फीट है जबकि 6 फीट का इसका स्टैंड है.खास है दिल्ली के लिए ये इवेंटराजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन हो रहा है.
अमेरिका, चीन, कनाडा, यूके समेत कई बड़े देशों के राष्ट्र प्रमुख इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं, यही वजह है कि बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. भारत इस साल जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है, अब इसका समापन होना है.दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन के लिए कई तैयारियां हो रही हैं. पूरी राजधानी को सजा दिया गया है, जबकि दिल्ली में 8-9-10 सितंबर को सरकारी दफ्तर, स्कूलों को बंद किया गया है.
