
त्रिपुरा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को उनके काफिले में अचानक सफेद रंग की एक कार घुस गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज स्पीड में काफिले को ओवरटेक करते हुए भाग गई
अमित शाह नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अगरतला पहुंचे थे
त्रिपुरा में बुधवार को राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था। इसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए अमित शाह अगरतला पहुंचे थे। वह स्टेट गेस्ट हाउस से निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने कहा कि कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस वालों ने सफेद कार रोकी, लेकिन ड्राइवर भाग निकला
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अमित शाह का काफिला गुजर रहा है, तभी एक सफेद कार अचानक उनके काफिले के पास आ जाती है। पुलिस वालों ने उसे रोका, तो वह कुछ देर रुकी रहती है। इसके बाद अचानक कार शाह के काफिले के बीच में आ जाती है
महाराष्ट्र दौरे पर भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी
इससे पहले सितंबर 2022 को महाराष्ट्र दौरे पर भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।