Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बेजान शरीर में भर जाएगी गजब की ताकत, शरीर मे मैग्नेसियम की कमी दूर करने के लिए खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें…
    जीवन शैली

    बेजान शरीर में भर जाएगी गजब की ताकत, शरीर मे मैग्नेसियम की कमी दूर करने के लिए खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें…

    By Tv 36 HindustanApril 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और आयरन ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम भी बेहद जरूरी माना जाता है। इसकी कमी से सेहत को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अक्सर, मांसपेशियों में ऐंठन, नस चढ़ना, भूख न लगना या नींद में कमी जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे, कि शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर करने के लिए आप किन 5 चीजों का रोजाना सेवन कर सकते हैं। आइए जानें।

    केला एक ऐसा फल है, जो साल भर आसानी से मिल जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसमें विटामिन सी और पोटेशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि हार्ट भी हेल्दी रहता है। रोजाना एक केला खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

    एवोकाडो भी आजकल काफी ट्रेंडी फलों में से एक है। इसे लोग चटनी, सैंडविच या सलाद के रूप में कई तरीकों से खाते हैं। बता दें, इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

    कद्दू के बीज भी मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करके भी आप शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी दूर कर सकते हैं। इन्हें सलाद से लेकर सुबह के नाश्ते में अलग-अलग तरीकों से आप इनका सेवन कर सकते हैं।

    यह सोयाबीन से तैयार किया जाता है और प्रोटीन के साथ-साथ मैग्नीशियम से भी रिच होता है। आप इसे कच्चा खाएं या फिर सब्जी के रूप में, यह आपके ऊपर निर्भर करता है। इसे ग्रिल करके कई टेस्टी डिशेज तैयार की जा सकती हैं। ऐसे में ब्रेन हेल्थ को मजबूत करने की बात हो या हड्डियों को दुरुस्त रखने की, टोफू का सेवन कई मामलों में फायदेमंद है।

    बड़े-बुजुर्ग लंबे समय से बादाम खाने की सलाह देते आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये भी मैग्नीशियम के बढ़िया सोर्स में से एक है। गर्मियों में इसका सेवन करने के लिए आप रात में इसे पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें। इससे इसकी गर्मी भी कम हो जाती है, और सेहत को मिलने वाले फायदे भी दोगुने हो जाते हैं।

    Post Views: 1,030

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूर्व सीएम भूपेश बघेल और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR की मांग,मतदान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का लगा ऐसा आरोप…
    Next Article कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया इंडस्ट्री का ये कड़वा सच,अंतिम संस्कार में भी मतलब से जाते हैं एक्टर्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…

    March 10, 2026

    आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…

    March 10, 2026

    ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

    March 10, 2026

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले…
    • आखिर चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या जानिए इस खास अमावस्या के दिन किन बातों से बचें…
    • ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?