धमतरी, 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लिखमा के जंगल गए एक शख्स पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहावा क्षेत्र के लिखमा के जंगल में भालू ने 50 वर्षीय राजमन मरकाम पर कल हमला कर दिया। जिससे सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घायल व्यक्ति घुटकेल निवासी है। वह जंगल पत्ता तोड़ने गया था। इसी बीच भालू ने उस पर जबरदस्त तरीके से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उपचार के लिए नगरी के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार जारी है।
