दिल्ली:- कनॉट प्लेस गोपालदास बिल्डिंग में भीषण आग लगने की सूचना है. आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सेवा विभाग ने मौके पर 16 दमकल गाड़ियों को रवाना कर दिया. जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल है. फायरकर्म आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटे हैं. फिलहाल, आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
भीषण आग लगने के बाद मौके मची अफरातफरी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोपालदास बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर आग लगी है. आग लगने के बाद बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत से लोग शोर मचाते हुए भागने लगे. जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. फायर सर्विस डिपार्टमेंट हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिल्डिंग में भयंकर आग लगी हुई है. आग की लपटें दूर से भी दिखाई देती है.
