दिल्ली:- उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार की रात एक निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में आग लग गई, जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया है. ये आग यहां बन रहे लोटस ग्रेंड्योर बैंक्वेट हॉल में लगी, देखते ही देखते आग ने पूरे बैंक्वेट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया गया. इस आग में लाखों का नुकसान होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा 74 में लोटस ग्रैंड्योर का बैंक्वेट हॉल में निर्माण कार्य चल रहा था. इस बीच अचानक यहां आग लग गई. थोड़ी ही देर में आग पूरे बैंक्वेट हॉल में फैल गई. दूर-दूर तक आग की लपटें और धुआं उठता देखा जा सकता था, क्योंकि ये बैंक्वेट बन रहा था, इसलिए घटना के वक्त यहां कोई मौजूद नहीं था.आग कैसे और क्यों लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
