Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश के दो बड़े शहरों को जोड़ेगा 15 हजार करोड़ का नया हाईवे, गडकरी ने किया ऐलान…
    समाचार

    प्रदेश के दो बड़े शहरों को जोड़ेगा 15 हजार करोड़ का नया हाईवे, गडकरी ने किया ऐलान…

    By Tv 36 HindustanAugust 24, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एमपी :– दो बड़े शहर अब नए हाईवे से भी जुड़ेंगे। प्रदेश की राजधानी भोपाल को संस्कार जबलपुर से जोड़ने के लिए यह हाईवे बनेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की। जबलपुर में एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में उन्होंने बताया कि 15 हजार करोड़ का नया भोपाल-जबलपुर ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में बाद में लंबा ट्वीट भी किया।

    जबलपुर में एमपी का सबसे लंबा मदन महल से दमोह नाका फ्लाईओवर आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को लोकार्पित् किया इसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है।

    इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी को अनेक सौगातें दी। उन्होंने प्रदेश में 5500 करोड़ रुपए के टाइगर कॉरिडोर की घोषणा की। इसके अंतर्गत कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व को जबलपुर से 4 लेन से जोड़ा जाएगा।

    कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल से जबलपुर के बीच नए हाईवे का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 255 किमी लंबाई का यह हाईवे 15000 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। नया भोपाल-जबलपुर हाईवे ग्रीनफील्ड हाईवे होगा।

    जबलपुर के कार्यक्रम पर ट्वीट किया
    केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर के कार्यक्रम के संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

    महानद्दा, जबलपुर, मध्यप्रदेश

    सड़क निर्माण से मध्य प्रदेश हो रहा समृद्ध!

    बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जबलपुर की प्रगति को नई गति देते हुए आज मध्य प्रदेश के महानद्दा, जबलपुर में 4,250 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली और 174 किमी कुल लंबाई की 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का मुख्यमंत्री श्री
    @DrMohanYadav51 जी, उपमुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp जी, मंत्री श्री @prahladspatel जी, राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री @MPRakeshSingh जी, मंत्री श्रीमती @SampatiyaUikey जी, सांसद श्री @vdsharmabjp जी, जबलपुर के सांसद श्री आशीष दुबे जी, रीवा के सांसद श्री @Janardan_BJP जी, सांसद श्रीमती @SumitraBJPMP जी, जबलपुर के महापौर तथा सांसद-विधायक, अधिकारी और गणमान्यों की उपस्थिति में लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    आज लोकार्पित हुई परियोजनाओं में सीआरआईएफ के अंतर्गत जबलपुर शहर में दमोह नाका से मेडिकल रोड तक 7 किमी लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर, हिरन-सिंदूर खंड में नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य भाग का 4-लेन चौड़ीकरण और कटनी बाईपास का चौड़ीकरण शामिल है। इसके साथ ही अन्य 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का आज शिलान्यास हुआ है।

    इन परियोजनाओं से प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे निवेश में वृद्धि होगी, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा और रोजगार सृजन के नए अवसर निर्माण होंगे। जबलपुर फ्लाईओवर से शहर में ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, जिससे समय एवं ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में कमी आएगी। जबलपुर रिंग रोड के पूर्ण होने से शहर में भारी वाहनों के दबाव में कमी आएगी एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। रीवा एवं कटनी बाईपास के चौड़ीकरण से वाराणसी से नागपुर के संपूर्ण खंड पर 4-लेन कनेक्टिविटी होगी।

    नौरादेही वन क्षेत्रों में न्यूनतम हस्तक्षेप आधारित विकास कार्यों से वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जैसे आदिवासी क्षेत्रों का सड़क संपर्क और मजबूत होगा। बाईपास चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने से रीवा-जबलपुर और भोपाल-जबलपुर में 20 मिनट की बचत होगी। कान्हा एवं बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानों तक पहूंच आसान होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    इस कार्यक्रम के माध्यम से आज मध्य प्रदेश में 15,000 करोड़ रुपए की लागत वाली नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा की। इनमें 5,500 करोड़ रुपए की लागत से एक ‘टायगर कॉरिडोर’ परियोजना भी शामिल है, जिसमें कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच को जोडा जाएगा। इससे जबलपुर से टायगर रिजर्व तक 4-लेन की कनेक्टिविटी होगी। मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक विकास होने में मदद होगी।

    इसके साथ ही सीआरआईएफ के अंतर्गत आज 1500 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं की घोषणा की। इसके अलावा विशेष रूप से 15,000 करोड़ रुपए की लागत वाले और 255 किमी लंबाई के भोपाल-जबलपुर नए ग्रीनफील्ड हाईवे की घोषणा की। 10,000 करोड़ रुपए की लागत वाले और 220 किमी लंबाई के लखनादौन से रायपुर 4-लेन हाईस्पीड कॉरिडोर की भी घोषणा की। इंदौर और भोपाल के लिए महत्वपूर्ण 12,000 करोड़ रुपए की लागत वाले और 107 किमी लंबाई के मार्ग की घोषणा की। इसके साथ साथ 7,000 करोड़ से अधिक के निवेश वाले मार्ग कार्यों की घोषणा की।

    प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से मध्य प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए हम कटिबद्ध है।

    Post Views: 765

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकेदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, निर्माण के लिए इतने राशि को स्वीकृति…
    Next Article कोरबा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु “पर्पल फेयर” का भव्य आयोजन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?