Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » साइबर फ्रॉड का नया तरीका, Android यूजर्स भूलकर भी न करें ये गलती…
    समाचार

    साइबर फ्रॉड का नया तरीका, Android यूजर्स भूलकर भी न करें ये गलती…

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नई टेक्नोलॉजी के आने के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड की भी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। साइबर क्रिमिनल्स लगातार नए तरीकों से लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। कभी रिवॉर्ड के नाम पर, कभी फ्री गिफ्ट के नाम पर तो कभी अन्य किसी लुभावने ऑफर से लोगों को अपनी जाल में फंसाने का काम कर रहे हैं। हालांकि, एजेंसियों द्वारा साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन ठगी को लेकर लोगों की सतर्कता भी बढ़ी है, लेकिन क्रिमिनल्स ने अब एक और नया तरीका खोज लिया है, जिसकी वजह से करोड़ों Android फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ठगी के शिकार हो सकते हैं।

    क्या है नया तरीका?
    साइबर अपराधी एंड्रॉइड यूजर्स के फोन में फर्जी ऐप के APK फाइल इंस्टॉल करके ठगी का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में ऐसा एक मामला तेलंगाना से आया है, जहां 59 साल के व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी की गई है। साइबर क्रिमिनल्स ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर उसे अकाउंट का पता अपडेट करने के लिए कहा।

    अपराधियों ने पता अपडेट करने के लिए APK फाइल भेजी और फोन में इंस्टॉल करने के लिए कहा। फाइल इंस्टॉल होते ही साइबर क्रिमिनल्स को व्यक्ति के फोन का एक्सेस मिल गया। कुछ ही देर में उसके अकाउंट से 3.92 लाख रुपये निकाल लिए गए।

    क्या होती हैं APK फाइल्स?
    APK यानी एंड्रॉइड पैकेज किट एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम होता है, जिसके एंड्रॉइड स्मार्टफोन में किसी ऐप को मैनुअली इंस्टॉल किया जा सकता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती है। यह पैकेज फाइल खास तौर पर ऑफलाइन ऐप इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, फोन के ऑनलाइन आते ही इंस्टॉल हुआ ऐप अपडेट हो जाता है।

    हालांकि, साइबर एक्सपर्ट्स यूजर्स को किसी भी अनजान APK फाइल्स को फोन में इंस्टॉल करने से मना करते हैं। यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से वेरिफाइड ऐप्स को ही डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। फोन में ऐप इंस्टॉल करते समय कैमरा, फाइल्स, फोन, फोटोज आदि के एक्सेस का परमिशन मांगा जाता है। साइबर अपराधी APK फाइल को इंस्टॉल करते समय आपके फोन के सभी परमिशन उस ऐप को दे देते हैं, जिसकी वजह से आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।

    APK फाइल को इंस्टॉल करने से कैसे रोकें?
    आम तौर पर सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन में अनजान स्त्रोत से APK फाइल इंस्टॉल करना ब्लॉक होता है। हालांकि, यूजर्स फोन की सेटिंग्स में जाकर Install from Unknown Source वाला ऑप्शन ऑन कर देते हैं, जिसके बाद फोन में APK फाइल्स को आसानी से इंस्टॉल किया जाता है।

    ऐसे में आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Install from Unknown Source वाले ऑप्शन में जाकर इसके टूगल को ऑफ कर दें। साथ ही, आपको किसी अनजान शख्स के द्वारा भेजे गए मैसेज, लिंक आदि को नहीं ओपन करना चाहिए। आपकी सतर्कता ही आपको इस तरह के फ्रॉड से बचा सकती है।

    Post Views: 810

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article386 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
    Next Article जल्द ही बैन होने वाला है WhatsApp और Telegram, चैटिंग के लिए आएगा ये नया ऐप…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?