‘
नई दिल्ली:- एक्शन से भरपूर होने वाले है। इस साल ऑडियंस कई बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिनमें से एक ‘कंगुवा’ भी है। इस फिल्म में सूर्याऔर बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे।कंगुवा’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है, लेकिन रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। फिल्म के खतरनाक पोस्टर और टीजर ने ऑडियंस की दिलचस्पी बढ़ाई है। अब सूर्या और बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर दिया है, जिसने सस्पेंस और बढ़ा दिया है।
दरअसल, 14 अप्रैल को तमिल न्यू ईयर मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सूर्या और बॉबी देओल ने अपनी आगामी फिल्म ‘कंगुवा’ का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के जरिए सितारों ने अपनी फिल्म की कहानी की एक झलक दिखा दी है।
पोस्टर में अलग-अलग अवतार में सूर्या नजर आ रहे हैं। एक में वह प्राचीन काल में दिख रहे हैं तो एक में वह मॉडर्न है। पोस्टर दो अलग-अलग दुनिया को रिप्रेजेंट कर रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बॉबी ने कैप्शन में लिखा, जब अतीत और वर्तमान का टकराव होता है तो एक नए भविष्य की शुरुआत होती है।” इस पोस्टर से साफ है कि फिल्म में दो अलग-अलग दुनिया की झलक दिखाई जाएगी।
कंगुवा’ का निर्देशन शिवकुमार जयकुमार उर्फ शिवा कर रहे हैं। इस फिल्म में विलेन की भूमिका बॉबी देओल निभाते नजर आएंगे, जबकि हीरो सूर्या हैं। फिल्म में दिशा पाटनी की भी अहम भूमिका है। अभी तक सिर्फ फिल्म का पोस्टर और टीजर आउट हुआ है।
