कोरबा:–स्टेट प्लान का एक्शन के तहत जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में माह अप्रैल 2025 पैरा लीगल वालंटियर का प्रशिक्षण कार्यक्रम सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमेंजी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2015(नालसा ) द्वारा शुरू की गई जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सहायता प्रदान करना एवं उनके अधिकारों हितों की रक्षा जिसमें कानूनी सलाह कानूनी जागरूकता और अन्य कानूनी सेवाएं शामिल है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोरबा जिले के थानों में नियुक्त एवं प्रबंध कार्यालय में नियुक्त सार्वजनिक क्षेत्र में कानूनी प्रचार प्रसार करने वाले अधिकार मित्रों को प्रशिक्षित करने प्रशिक्षण दिया गया।



