बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरु हो गई है। वहीँ बलरामपुर जिले में तेज बारिश के बीच अचानक एक पेड़ में आग लग गई। जिले के ग्राम शारदापुर में अचानक तेज बारिश हो रही थी तभी अचानक जोरदार बिजली पेड़ पर गिर गई जिससे उसके ऊपरी हिस्से में आग लग गई। आस पास खड़े लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
हालांकि गनीमत है कि उस दौरान पेड़ के नीचे कोई मौजूद नहीं था वरना कोई बड़ी दुर्घटना होने से नकारा नहीं जा सकता। कई जिलों में तेज बारिश शुरु होते ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं काफी बढ़ गई है। बीते गुरुवार को जिले में अलग अलग जगहों पर भी आकाशीय बिजली गिरने से कुछ महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो चुकी है।