जांजगीर-चांपा:- जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक 4 माह की मासूम बच्ची का शव घर के पीछे खेत के गड्ढे में मिला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी माँ के साथ घर में सो रही थी। परिजन जागे तो बच्ची अपने स्थान पर नहीं थी। बच्ची के अचानक गायब हो जाने से अपहरण की आशंका जताई जा रही थी।
स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद कुछ ही घंटों में घर के पीछे खेत में एक गड्ढे में बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर पहचान की पुष्टि की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की है।