Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ का अनोखा त्योहार, बैलों का आभार जताने के लिए किसान मनाते हैं पोला तिहार
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ का अनोखा त्योहार, बैलों का आभार जताने के लिए किसान मनाते हैं पोला तिहार

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- विश्व में भारत की पहचान संस्कृति, उत्सवधर्मी के रुप में है। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पर्व मनाएं जाते हैं, लेकिन इन सभी त्योहारों में काफी हद तक सामनता देखने को मिलती है। छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पोला पर्व शनिवार को मनाया गया।

    इस समय तक धान की रोपाई पूरी हो जाती है। बैलों का काफी हद तक काम पूरा हो जाता है। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण बैलों का आभार जताने के लिए पोला पर्व मनाया जाता है। इस दिन किसान बैलों की पूजा करते हैं। किसी भी राज्य की सार्थक पहचान उनकी संस्कृति से होती है, जिसमें यहां के निवासी पूरे वर्ष भर खेती कार्य मे लगे रहते है।

    खेती से जुड़े हैं छत्तीसगढ़ के त्योहार

    धान की खेती यहां की प्रमुख फसल है। यहां के निवासियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को कुछ इस तरह संजोकर रखा है कि कृषि कार्यों के दौरान साल के विभिन्न अवसरों पर- खेती कार्य आरंभ होने के पहले अक्ती, फसल बोने के समय सवनाही , उगने के समय एतवारी-भोजली , फसल लहलहाने के समय हरियाली, आदि अवसरों व ऋतु परिवर्तन के समय को धार्मिक आस्था प्रकट कर पर्व-उत्सव व त्योहार के रूप मे मनाते हुए जनमानस मे एकता का संदेश देते है।

    प्रकृति की होती है पूजा

    छत्तीसगढ़ के निवासी, पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं तथा प्रकृति को भी भगवान की ही तरह पूजा करते हैं। इन अवसरों पर मेहमानों का आदर-सत्कार करने व तरह-तरह के व्यंजन बनाने मे यहां की माताएं माहिर है। जो हर पर्व -त्योहार मे अलग अलग तरह की पारंपरिक व्यंजन बनाती है तथा आतिथ्य सत्कार करती है। इसी कारण छत्तीसगढ़, पूरे भारत देश मे अपना अलग पहचान बनाकर रखा है।

    फसलों के बढ़ने की खुशी में पूजा

    भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला यह पोला त्योहार, खरीफ फसल के द्वितीय चरण का कार्य (निंदाई कोडाई ) पूरा हो जाने तथा फसलों के बढ़ने की खुशी में किसानों द्वारा बैलों की पूजन कर कृतज्ञता दर्शाते हुए प्रेम भाव अर्पित करते हुए यह त्योहार मनाते हैं। क्योंकि बैलों के सहयोग द्वारा ही खेती कार्य किया जाता रहा है।

    पोला पर्व पर ऐसे की जाती है पूजा

    पोला पर्व की पूर्व रात्रि को गर्भ पूजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती हैं अर्थात धान के पौधों मे दुध भरता है। इसी कारण पोला के दिन किसी को भी खेतों में जाने की अनुमति नहीं होती। रात के समय जब गांव के सब लोग सो जाते हैं तब गांव का पुजारी-बैगा , मुखिया और कुछ पुरुष सहयोगियों के साथ अर्धरात्रि को गांव तथा गांव के बाहर सीमा क्षेत्र के कोने-कोने में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं के पास जा- जाकर विशेष पूजा आराधना करते हैं। यह पूजन प्रक्रिया रात भर चलता है। इनका प्रसाद उसी स्थल पर ही ग्रहण किया जाता है घर ले जाने की मनाही रहती है। इस पूजन में ऐसा व्यक्ति नहीं जा सकता जिसकी पत्नी गर्भवती हो।

    पोला तिहार’ के दिन करते हैं यह काम

    छत्तीसगढ़ी पर्व संस्कॄति के जानकार एवं संस्कृत भाषा के प्रचारक पंडित चन्द्रभूषण शुक्ला ने बताया कि इस पोला त्योहार में सुबह होते ही गृहिणी घर में गुडहा चीला, अनरसा, सोहारी, चौसेला, ठेठरी, खूरमी, बरा, मुरकू , भजिया, मूठिया , गुजिया, तसमई आदि छत्तीसगढ़ी पकवान बनाने मे लग जाती है।किसान अपने गोमाता व बैलों को नहलाते धोते हैं, उनके सींग व खूर मे पेन्ट या पालिस लगाकर कई प्रकार से सजाते हैं। गले मे घुंघरू, घंटी या कौड़ी से बने आभूषण पहनाते हैं और पूजा करके आरती उतारते हैं।

    अपने बेटों के लिए, कुम्हार द्वारा मिट्टी से बनाकर आग में पकाये गये बैल या लकड़ी से बनाए बैल के पैरों में चक्के लगाकर सुसज्जित करके तथा बेटियो के लिए रसोई घर में उपयोग की जाने वाली छोटे छोटे मिट्टी के पके बर्तनों (चुकिया, जाता, पोरा आदि) को पूजा करके, बनाये हुए पारंपरिक पकवानो को भोग लगाने एवं नारियल फोड़ने के बाद ये खिलौने खेलने व मनोरंजन के लिए बच्चों को देते है।

    Post Views: 870

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleऑनलाइन गेमिंग बिल को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, इसके उल्लंघन पर कितनी होगी सजा, जाने
    Next Article 1 करोड़ से ज्यादा की 30 हजार लीटर शराब की गई नष्ट, 7 शराब तस्कर गिरफ्तार, ऐसे पकड़े गये अपराधी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…

    February 18, 2026

    प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…

    February 18, 2026

    मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • हफ्ते में इतनी बार शैम्पू करना है सही है अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत…
    • प्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ ये शहर…
    • मुस्लिम आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला, 5% कोटा पूरी तरह खत्म सभी आदेश निरस्त…
    • अब पहले बैटिंग करेगी भारत, प्लेइंग इलेवन में हुआ बड़ा बदलाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?