खंडवा। शनिवार को हुई महिला निगम कर्मी की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। हत्या का आरोपी लड़की से एक तरफा मोहब्बत करता था। पुलिस उसे ढूंढने के लिए पुणे तक भी गई, लेकिन वह खंडवा में ही मिल गया। आरोपी कपिल शाह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के हाथ पर चोंट के निशान हैं। उसने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के प्रयास भी किए हैं।
पूछताछ में उसने बताया 2018 में रजनी से दोस्ती हुई थी। रजनी का परिवार उसे भाई मानता था, लेकिन वह रजनी को चाहता था. उससे एकतरफा प्यार था। रिश्ते की बात पता चली तो दिल को ठेस पहुंची, चाकू लेकर खंडवा आया, शादी का कहा तो वह नहीं मानी इसलिए मार डाला।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल बुरहानपुर का रहने वाला है। उसकी और लड़की की पहचान तीन साल पहले हुई थी। उन दिनों लड़की की जॉब नहीं लगी थी और वो बुरहानपुर में कंप्यूटर पढ़ाती थी। तब कपिल उसका स्टूडेंट हुआ करता था. तब हमउम्र होने के नाते लड़की उसे एक अच्छा दोस्त मानती थी।
आरोपी का लड़की के घर आना जाना लगा रहता था। घटना वाले दिन वह ट्रेन से उतरकर ऑटो से रामनगर पहुंचा था। यहां से पैदल रजनी के घर गया। यहां खरगोन में रिश्ते की बात पर वह उसे धमकाने लगा कि शादी तो मुझसे ही करना पड़ेगी। इतने में विवाद बढ़ा और पूर्व से प्लान के मुताबिक रजनी को मौत के घाट उतार दिया।