मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आप ने 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इससे पहले आप ने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक AAP ने कुल 39 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
आप ने अभिनेत्री चाहत मणि पांडे को दमोह से टिकट दिया है. इसके अलावा आप ने भांडेर (एससी) से रमणी देवी जाटव, भिंड से राहुल कुशवाह, मेहगांव से सतेंद्र भदोरिया, भोपाल उत्तर से मोहम्मद सऊद, नरेला से रईसा बेगम मलिक, मलहरा से चंदा किन्नर को टिकट दिया है.
इन उम्मीदवारों को AAP ने दिया टिकट
डॉ। अम्बेडकरनगर-महू-सुनील चौधरी
गंधवानी (एसटी)- भेरू सिंह अनारे
शिवपुरी-अनूप गोयल
सिवनी-मालवा-सुनील गौर
इंदौर-1-अनुराग यादव
इंदौर-4-पीयूष जोशी
बरगी- आनंद सिंह
पनागर-पंकज पाठक
पाटन- विजय मोहन पल्हा
सेंधवा (ST)- एर. नान सिंह नावड़े
चाचौड़ा-ममता मीना
देवतालाब- दिलीप सिंह गुड्डु
मनगवां (अ.जा.)-वरूण अम्बेडकर
मऊगंज-उमेश त्रिपाठी
रायगांव (एससी)- वरुण गुर्जर खटीक
मानपुर (एसटी)- उषा कोल
देवसर (एससी)- रतिभान साकेत
सीधी- आनंद मंगल सिंह
बिजावर-अमित भटनागर
छतरपुर- भागीरथ पटेल
नागदा-खाचरौद-सुबोध स्वामी
रीवा- दीपक सिंह पटेल
