नई दिल्ली. बॉलीवुड में आमिर खान तीन दशक से दर्शकों पर राज कर रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आजकल फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं. एक्टिंग से दूरी बना कर वह लागातार फिल्में प्रोड्यूसर कर रहे हैं. इसके साथ ही वह अपनी आगामी फिल्मों को लेकर खुलकर बात भी कर रहे हैं. इन्हीं सब के बीच आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि उनका बेटा ‘प्रीतम प्यारे’ से बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रहे हैं.
, आमिर खान ने खुलासा किया कि उनका बेटा जुनैद उनके पिता ताहिर हुसैन की तरह, एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में बॉलीवुड में अपना पहला कदम रख रहा है.अपने दादा की तरह बनेंगे प्रोड्यूसरबातचीत के दौरान आमिर ने कहा, “जुनैद फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने वाले हैं. आश्चर्य की बात यह है कि वह अभी एक एक्टर के रूप में बॉलीवुड में प्रवेश नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह मेरे पिता की तरह एक निर्माता के रूप में अपना पहला कदम उठा रहे हैं. वह पहली फिल्म है जो वह एक निर्माता के रूप में बनाएगा. उन्होंने इसे बहुत ही शानदार तरीके से बनाया है. मुझे उन पर बहुत गर्व है. फिल्म एक दम परफेक्ट टाइम पर पूरी हुई है जो बेहद अच्छी बनी है. निर्देशक भी नए थे इसलिए युवा लोग इसे बना रहे थे और जुनैद इसका निर्माण कर रहे थे. मैं ये सब देखकर कर बेहद खुश हूं.
‘प्रीतम प्यारे’ से करेंगे डेब्यूएक निर्माता के रूप में जुनैद की पहली फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए आमिर ने आगे कहा, ‘फिल्म का नाम प्रीतम प्यारे है’. उन्होंने कहा कि वह भी फिल्म में एक छोटा सा किरदार निभा रहे हैं. उनकी फिल्म में उनका एक 4-5 मिनट का कैमियो है. आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन फिल्म निर्माता थे. उन्होंने कई सारी फिल्में बतौर प्रोड्यूसर प्रोड्यूस किया है और डायरेक्ट भी किया है. ऐसे में आमिर खान के लाडले अपने पिता की तरह बतौर एक्टर नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड पर राज करने के बारे में सोच रहे हैं.
