Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में हार से डर गई आप!: MCD मेयर चुनाव लड़ने से इनकार, आतिशी बोलीं- ‘चलाएं ट्रिपल इंजन सरकार…
    News

    दिल्ली में हार से डर गई आप!: MCD मेयर चुनाव लड़ने से इनकार, आतिशी बोलीं- ‘चलाएं ट्रिपल इंजन सरकार…

    By Tv 36 HindustanApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी ने एमसीडी मेयर के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। पार्टी की विपक्षी नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने ऐलान किया है कि इस बार आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी। आतिशी ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी जहां-जहां भी चुनाव हारती है, वहां पर साम दाम दण्ड भेद अपनाकर और दूसरी पार्टियों को तोड़कर सरकार बना लेती है।

    पार्टी ने मेयर चुनाव न लड़ने का किया फैसला
    आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में हार को भांपते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी इस बार एमसीडी मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बीजेपी ने पहले भी एमसीडी का चुनाव रुकवा दिया था। परिसीमन के दौरान वार्डों को इधर-उधर कर दिया था।

    परिसीमन के दौरान ही जबरदस्त गड़बड़ी और भ्रष्टाचार भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी मेयर चुनाव हार गई और आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। इसके बाद भी MCD बैठकों में बीजेपी पार्षदों ने काफी तमाशा किया। इसके कारण पार्टी ने फैसला लिया है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से इस बार कोई भी उम्मीदवार मेयर चुनाव नहीं लड़ेगा।’

    ‘दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए बीजेपी’- आतिशी

    नेता विपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। इसी तरह से MCD में भी आप मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। पिछली बार एमसीडी चुनाव के दौरान बीजेपी ने काफी गड़बड़ी की, लेकिन फिर भी वे बुरी तरह से हार गए थे। इसके बाद भी बीजेपी वाले नहीं रुके और उन्होंने तमाम पार्षदों को तोड़ लिया।

    हालांकि आम आदमी पार्टी तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती। इसके कारण आम आदमी पार्टी MCD मेयर के पद के लिए उम्मीदवार नहीं उतारेगी। अब बीजेपी दिल्ली में अपनी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए और बिना किसी बहाने के दिल्ली वालों से किए गए अपने वादों को पूरा करे।

    Post Views: 570

    #diesel #petrol Big news community PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे बड़े नेता, नेताम ने कसा तंज, बोले- गिरती जा रही है कांग्रेस पार्टी की साख…
    Next Article वैश्विक टैरिफ युद्ध के बीच जेडी वेंस का भारत दौरा, भारतीय कारोबार के लिए अहम, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी : अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के नए आयाम गढ़ते हुए

    September 4, 2025

    CG: चाचा से 10 लाख की फिरौती के लिए भतीजे ने 8 साल के भाई का किया अपहरण

    August 28, 2025

    सरकारी राहत से टेक्सटाइल निवेशकों में उत्साह, Vardhman Textiles के शेयरों में तेजी

    August 28, 2025

    जापान ने छत्तीसगढ़ के करंज, साल बीज और रतनजोत में दिखाई रुचि, इनसे बनाए जाते हैं यह प्रोडक्ट

    August 28, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
    • विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
    • प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
    • कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
    • केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?