पत्थलगांव, 31 जनवरी । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का झिमकी गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर से चाकू दिखा कर करीब छह लाख रुपये लुट कर फरार हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम झिमकी के पीड़ित व्यक्ति मेघा राम पैंकरा ने कोतबा पुलिस चौकी में लुट के इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस घटना का विरोध करने पर महिला चंद्र कला को चाकू मारकर घायल कर दिया।