रायपुर, 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना मामले चिंताजनक है, इसी के चलते 12 जनवरी युवा दिवस के दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व भाग के कार्यकर्ताओं ने कोरोना के बढ़ते मामले को देख छात्रावास और रविशंकर विश्वविद्यालय में सैनिटाइजेशन किया | सैनिटाइजेशन करने में ABVP के ऋषभ दत्त दुबे, मनीष राजपूत, प्रथम राव ,देवाशीष वर्मा, राज, करण और आशीष साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे |