बस्तर:- बस्तर संभाग में एंटी करप्शन ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने सुबह 7 बजे बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा में रेड की है. बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया है. बस्तर में रेड की खबर से हड़कंप मच गया है.
बस्तर में ACB और EOW के ताबड़तोड़ छापे: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बीजापुर के सहायक आयुक्त के घर पर दबिश दी है. एसीबी की टीम ने सहायक आयुक्त के जगदलपुर के धरपुरा आवास पर रेड किया है. तलाशी में क्या कुछ आवास से अभी तक मिला है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. सहायक आयुक्त के दो रिश्तेदारों जो बैलाबाजार और धरमपुरा में रहते हैं उनको घरों पर भी कार्रवाई की गई है.
आयुक्त और डीएफओ के घर रेड: सुकमा में भी एंटी करप्शन ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय ने छापामार कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि यहां सुकमा डीएफओ समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर जांच टीम ने दबिश दी है. इसके साथ ही जांच टीम ने कोंटा और छिंदगढ़ ब्लॉक में कई ठिकानों पर रेड की है. सुकमा में जिन जगहों पर रेड की कार्रवाई हुई है वहां से क्या कुछ बरामद हुआ है ये पता अभी नहीं चल पाया है.
रायपुर से पहुंची थी टीम: सुबह 7 बजे से जांच टीम की कार्रवाई लगातार जारी है. रेड की कार्रवाई के लिए रायपुर से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम बस्तर पहुंची थी. एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम की कार्रवाई से बस्तर में हड़कंप मच गया है.