Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ACC सीमेंट के तिमाही नतीजे आए सामने, कंपनी को जमकर हुआ…
    समाचार

    ACC सीमेंट के तिमाही नतीजे आए सामने, कंपनी को जमकर हुआ…

    By Tv 36 HindustanOctober 25, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :– देश के सीमेंट सेक्टर की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक एसीसी के लिए एक खुशखबर आयी है। बताया जा रहा है कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के महीने में कंपनी को करीब 200 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सितंबर महीना खत्म होने के बाद कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आने पर पता चला है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट 199.7 करोड़ रुपये का रहा है।

    एसीसी लिमिटेड ने गुरूवार को शेयर बाजार को जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 387.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आलोच्य तिमाही में एसीसी का परिचालन राजस्व 4,613.52 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 4,434.73 करोड़ रुपये था। यह उसका पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा रेवेन्यू है।

    इतना रहा है टोटल एक्सपेंस
    पिछली तिमाही में कंपनी का टोटल एक्सपेंस 4,452.73 करोड़ रुपये रहा था, जबकि एक साल पहले की इसी समय में यह 4,127.11 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही और पहली छमाही के परिणामों की पिछले साल के इसी समय के साथ तुलना नहीं की जा सकती है। दरअसल इनमें एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड यानी एसीसीपीएल के एकीकृत फाइनेंशियल रिजल्ट भी शामिल हैं जिसका कंट्रोल एसीसी लिमिटेड ने 8 जनवरी, 2024 को अपने हाथ में ले लिया था।

    सीमेंट उत्पादों की मजबूत मांग से प्रेरित
    एसीसी के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ अजय कपूर ने कहा है कि हमारी बढ़त सभी बाजारों में हाई क्वालिटी वाले सीमेंट उत्पादों की मजबूत मांग से प्रेरित है। हमारे फाइनेंशियल रिजल्ट हाई कैपेसिटी, लागत अनुकूलन और बढ़ती दक्षता से प्रेरित होकर हमारी बढ़त रणनीति को रफ्तार देने का काम करते हैं।”

    डिमांड में बढ़त
    कंपनी ने कहा कि सरकार का बुनियादी ढांचे के विकास पर निरंतर ध्यान सीमेंट क्षेत्र की मांग को गति देने का काम करता रहेगा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की डिमांड में 4-5 प्रतिशत वृद्धि होने की उम्मीद जताई है। आपको बता दें कि सीमेंट सेक्टर में एसीसी कंपनी का बोलबाला है। ये कंपनी सीमेंट उत्पादन के मामले में देश की चुनिंदा लीडिंग कंपनियों में से एक है।

    Post Views: 1,055

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन 70 लाख महिलाओं को राष्ट्रपति मुर्मु देंगी दिवाली का तोहफा, बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगी…
    Next Article अगर आपको भी बार-बार पेशाब आने की हो रही है समस्या, कहीं आपको ब्लैडर में ये तो नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका…

    February 20, 2026

    प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान की अंतर राशि, नोट कर लें कन्फर्म डेट…

    February 20, 2026

    खत्म होगी इस देश की दादागिरी पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस…

    February 20, 2026

    प्राधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने धान उठाव की समीक्षा कर 28 फरवरी तक त्वरित पूर्णता के दिए निर्देश

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका…
    • प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले होली से पहले इस दिन खाते में आएगी धान की अंतर राशि, नोट कर लें कन्फर्म डेट…
    • खत्म होगी इस देश की दादागिरी पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, 17 रेयर अर्थ मेटल्स की आपूर्ति पर होगा फोकस…
    • प्राधिकारी शशिकांत द्विवेदी ने धान उठाव की समीक्षा कर 28 फरवरी तक त्वरित पूर्णता के दिए निर्देश
    • KGF 2’ से यूट्यूब हिलाने वाले यश,‘Toxic’ के टीजर से फिर मचाएंगे धमाका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?