गरियाबंद
ज़िले के ग्राम नहरगाँव में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दो बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई है, मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा रेस्क्यू कर तालाब से निकाला गया।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की उम्र लगभग 9 से 12 साल के बीच थी, दोनों बच्चे सुबह से अपने घर से निकले थे और काफ़ी समय तक जब दोनों बच्चे अपने अपने घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूँढना शुरू किया।
वहीं रात तक़रीबन 11 बजे दोनों बच्चो का शव तालाब से निकाला गया घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की टीम मौके पर पहुँच कर बच्चों के शव को पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को सौपा गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
