
महासमुंद। कोमाखान थाना पुलिस ने ओडिसा से अवैध गांजा का परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 84 लाख रुपए कीमत का 420 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
कोमाखान थाना टीम ने 31 अक्टूबर को एनएच 353 फारेस्ट नाका टेमरी में संदिग्ध वाहनों की चेंकिग दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िसा से ट्रक में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। थाना कोमाखान की टीम ने सूचना पर वाहन का सघन चेंकिग किया। तो एक ट्रक ओड़िसा की ओर से आ रही थी। जिसें टेमरी नाका के पास रोका गया। ट्रक में सुन्नी कुमार पिता बबलू (उम्र 19 वर्ष) ग्राम जलालपुर थाना करैल जिला मैनपुर यूपी एवं विष्णु जादौन पिता सत्यप्रकाश जादौन (उम्र 23 वर्ष) ग्राम पोस्ट मुरैना थाना गबाना जिला अलीगढ़ यूपी बैठे मिलें।
पूछताछ में ट्रक में लोहे के पार्टस होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उनका जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई, तो ट्रक में लोहे के पार्टस के साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला। उक्त दोनो व्यक्तियों से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर ओड़िसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा को उत्तर प्रदेश ले जाना बताया गया।
आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 420 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 84 लाख रूपये एवं ट्रक की 12 लाख रूपयें जुमला कीमती 96 लाख रूपये को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में धारा 20बी नाकोटिक्स एक्ट की तहत कार्यवाही की गई है।