Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लाल किताब के अनुसार 12 राशियों के अचूक उपाय, अपना लिए तो होगी हर परेशानी दूर…
    वास्तु

    लाल किताब के अनुसार 12 राशियों के अचूक उपाय, अपना लिए तो होगी हर परेशानी दूर…

    By Tv 36 HindustanJanuary 6, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:-  सनातन धर्म में लाल किताब को महत्वपूर्ण जगह दी गई है। यह लाल किताब वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मौलिक सिद्धांतो पर आधारित बताई जाती है। लाल किताब में कई ऐसे उपाय बताये गए है, जिन्हें करने से व्यक्ति अपने जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकता है। साथ ही कई समस्याओं का समाधान भी मिलता है। ये उपाय न सिर्फ आपको एक बेहतर जीवन दे सकते है बल्कि आपकी नौकरी और कारोबार में भी बढ़ोतरी दे सकते हैं। हम लाल किताब के अनुसार 12 राशि के लोगों के लिए अचूक उपाय बता रहे है, जो जीवन को सफल बना सकते है। जानते है- 

    मेष राशि

    मेष राशि के जातक लाल रंग के रुमाल का प्रयोग करें। साथ ही प्रतिदिन मीठी रोटी गाय को खिलाएं। इसके अलावा रात्रि में सोते वक्त अपने सिरहाने पर तांबे के ग्लास में पानी भरकर रखें और सुबह उठने के बाद इस जल को गमले में डाल देवें।
     
    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को प्रतिदिन ईश्वर के समक्ष देसी घी का दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए। इसके अलावा लगातार शुक्रवार के व्रत करने चाहिए। साथ ही धार्मिक स्थानों पर दूध, दही, घी और कपूर चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन इत्र लगाकर ही घर से बाहर निकलें। 

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को कबूतरों को हरी मूंग की दाल खिलानी चाहिए। हरे रंग के कपड़ें पहनने चाहिए। साथ ही तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी न करना चाहिए। बेहतर जीवन के लिए मछलियों को कैद से मुक्त करें और 12 वर्ष से छोटी कन्यायों का आशीर्वाद लें। 

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों को अपनी मां से कुछ चावल लेकर अपने पास रखने चाहिए। संभव हो तो इन जातकों को दूध और पानी का सेवन चांदी के ग्लास में ही करना चाहिए। इसके अलावा सोमवार का व्रत रखना चाहिए और दुर्गा सप्तशती का पाठ नियमित करना चाहिए। 

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत मीठा खाकर ही करनी चाहिए। बंदरों को गेंहू और गुड़ का दान करना चाहिए। धार्मिक स्थानों पर नारियल के तेल का दान करना चाहिए। इसके अलावा लाल धागे में तांबे का सिक्का बांधकर गले में लटका लेना चाहिए। 

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक बुधवार को व्रत रखना चाहिए। साथ ही बहते हुए जल में हरी वस्तुओं को प्रवाहित करना चाहिए। इसके अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ नियमित करें और किसी भी तरह के मादक पदार्थों का सेवन न करें। 

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों को अच्छे जीवन के लिए अपने भोजन में से कुछ हिस्सा पशु-पक्षियों और गाय को खिलाना चाहिए। इसके अलावा हर शुक्रवार को सफ़ेद गाय को घास आवश्यक तौर पर खिलाएं। 

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवन में हर दिन सुबह शहद का सेवन करने के पश्चात ही घर से निकलना चाहिए। साथ ही मंगलवार का उपवास रखना चाहिए और हनुमान मंदिर में सिंदूर-चोला अर्पण करना चाहिए। धार्मिक स्थानों पर बूंदी के लड्डू का प्रसाद बांटना चाहिए। 

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को हमेशा अपने पास पीला रुमाल रखना चाहिए। धार्मिक स्थानों पर घी, दही, आलू, और कपूर का दान करना चाहिए। इसके अलावा गुरुवार का व्रत रखें और घर में पीले फूलों वाले पौधे लगाएं। साथ ही साधुओं और अपने कुलगुरु की सेवा करें। 

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों को रविवार छोड़कर हर दिन बरगद के पेड़ में दूध में चीनी मिलाकर चढ़ानी चाहिए। गीली मिट्ठी से स्वयं का तिलक करें और मजदूरों को भोजन करवाएं। साथ ही सर्प को मुक्त करने के लिए सपेरे को पैसे दें और बंदरों की सेवा करें। 

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही हर शनिवार को व्रत रखना चाहिए। गाय को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलानी चाहिए। इसके अलावा दक्षिण दिशा में स्थित मकान में वास न करें। 

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को अपने बेहतर जीवन के लिए गुरुवार का व्रत करना चाहिए। साथ ही केसर या हल्दी का तिलक करना चाहिए। गुरुवार के दिन पीले कपड़े में सोने का टुकड़ा बांधकर घर की तिजोरी में रख देना चाहिए। इसके अलावा अपने कुलपुरोहित का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। 

    Post Views: 1,790

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजापुर में बड़ा नक्सली हमला,सुरक्षाबलों की गाड़ी क IED ब्लास्ट से उड़ाया, 9 जवान शहीद, CM साय ने व्यक्त की संवेदना…
    Next Article भाजपा का संगठन चुनाव, अजय साहू संभालेंगे बेमेतरा की कमान, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…

    January 21, 2026

    राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…

    January 21, 2026

    शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…

    January 21, 2026

    इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…

    January 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोविड से मौत पर बीमा कंपनी को बड़ा झटका, उपभोक्ता आयोग ने दिया 12% ब्याज के साथ इतने करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश…
    • राजधानी में सजेगा 22 अरब देशों का दरबार, पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत बनेगा ग्लोबल डिप्लोमैटिक हब…
    • शहीद कपूर का गैंगस्टर अवतार, शाहिद और तृप्ति के बीच रोमांस या बदला जाने यहां से…
    • इस गणतंत्र दिवस समारोह प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी…
    • पूरी जगन्नाथ मंदिर के अंदर मिले खून के धब्बे दर्शन रोके गए, हुआ महास्नान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?