नई दिल्ली : हर व्यक्ति अपनी जेब में कुछ-न-कुछ जरूर रखता है। ऐसे में अगर आप वास्तु में बताई गई इन चीजों को अपनी जेब में रखते हैं तो आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक कौन-सी चीजें हैं जो व्यक्ति को अपने जेब में रखनी चाहिए।
खाली न रखें अपनी जेब
वास्तु शास्त्र में माना गया है, कि कभी भी अपनी जेब को खाली नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है। इसलिए अपनी जेब में पर्स जरूर रखें।
मिलेगी सफलता
अगर आप अपनी जेब में रोजाना लौंग रखते हैं, तो इससे आपके सफलता प्राप्त करने के योग बनते हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपनी जेब में हमेशा 2 लौंग रखनी चाहिए।
मिलेगा भाग्य का साथ
आप अपनी जेब में हमेशा मोर पंख और एक रुपये का सिक्का रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को भाग्य का साथ भी मिलता है।
चांदी का सिक्का
अपनी जेब में चांदी का सिक्का रखने से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही जेब में श्री यंत्र रखना भी बहुत-ही शुभ माना जाता है।
कार्य में मिलेगी सफलता
अगर आप किसी जरूरी काम या इंटरव्यू देने बाहर जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले तांबे के तीन सिक्कों को लाल रंग के धागे से लपेटकर अपनी दाहिनी पॉकेट में रख लें। इससे आपको उस कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।