नई दिल्ली:– यात्रा से पहले वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यात्रा से पहले कुछ नियमों का पालन करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर से बाहर निकलने से पहले या यात्रा से पूर्व कुछ बातों का ध्यान रखने से यात्रा शुभ व मंगलकारी सिद्ध होती है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है। जानें दिन के अनुसार यात्रा से पूर्व वास्तु की किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सोमवार को करें ये उपाय
वास्तु के अनुसार, सोमवार को दर्पण में मुख देखकर घर से निकलना या यात्रा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्य सफल होते हैं और यात्रा लाभकारी सिद्ध होती है।
मंगलवार को क्या उपाय करें
वास्तु के अनुसार, मंगलवार को मीठा खाकर निकलना शुभ माना गया है। मान्यता है कि मीठा खाकर निकलने से वह कार्य पूर्ण होता है जिसके लिए यात्रा करते हैं।
बुधवार को घर से निकलने से पहले करें ये उपाय
अगर बुधवार को किसी महत्वपूर्ण के लिए यात्रा करनी पड़े तो वास्तु अनुसार, इस दिन धनिया पत्ती खाकर निकलना शुभ होता है।
गुरुवार को क्या उपाय करें
वास्तु के अनुसार, गुरुवार को सरसों दाने खाकर यात्रा करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से यात्रा शुभ सिद्ध होती है।
शुक्रवार को क्या उपाय करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार को दही खाकर यात्रा के लिए निकलना अत्यंत शुभ माना गया है। यात्रा करने से पहले ऐसा करना अत्यंत मंगलकारी माना गया है।
शनिवार को क्या वास्तु उपाय करना चाहिए
वास्तु कहता है कि शनिवार को अदरक और दही खाकर निकलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्य पूर्ण होता है और सफलता मिलती है।
रविवार को क्या उपाय करें
वास्तु के अनुसार, रविवार को एक पान का पत्ता साथ लेकर घर से निकलना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है।
