कोरिया/सीमा पति जितेन्द्र अग्रवाल संजय नगर ओडगीनाका बैकुण्ठपुर रिपोर्ट दर्ज करायी कि धीरेन्द्र प्रताप सिंह व आकाश गुप्ता उर्फ सनी मोटर सायकल से घर आये सामने सेड में लगे पाईप तोड़ते हुये दरवाजे पर पैसे लेन देन को लेकर अश्लील गालियां देने लगे मना करने जान से मारने धमकी दिये धीरेन्द्र प्रताप सिंह भूतपूर्व सैनिक गुस्से में आकर पिस्टल निकाल बंद कमरे के शटर में फायर किया बाद दोनो मोटर सायकल से बैकुण्ठपुर की ओर भाग गये फायर किये सटर कमरे को देखी तो सटर बुलेट छेद करते हुये अंदर कमरे में जाकर गिरा था जहां उसका 05 वर्ष का बेटा अपने खिलौना के साथ खेल रहा था फायर किया हुआ बुलेट बेटे को भी लग सकती थी कि रिपोर्ट पर थाना बैकुण्ठपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल द्वारा सक्त निर्देश दिया गया कि तत्काल प्रयास कर आरोपियो की गिरप्तारी करें निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के मार्गदर्शन टीम गठित कर नाकेबंदी कर आरोपियों का पता तलाश करने पर आरोपीगण हर्रापारा में मिले घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। दोनो आरोपियों से पूछताछ करने पर बताये धीरेन्द्र प्रताप सिंह,सीमा अग्रवाल के पति जितेन्द्र अग्रवाल को कर्ज में पैसा दिया था जिसे मांगने पर वह नहीं दे रहा था अपने साथी आकाश गुप्ता उर्फ सनी के साथ पैसा मांगने गया था जितेन्द्र अग्रवाल के नहीं मिलने आवेश में पास रखे पिस्टल से बंद सटर पर डराने हेतु फायर कर दिया। अपराध में इस्तेमाल पिस्टल बुलेट,मोटर सायकल दोनो आरोपियों के कब्जे से जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड में न्यायालय पेश किया गया।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह,आर० रामायण,विमल जायसवाल, धरमबेल,भानूप्रताप सायबर सेल से प्र0आर0 नवीन दत्त तिवारी की महत्वपूर्ण योगदान रहा।