राजस्थान:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में गहलोत सरकार पर राजस्थान में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि लाल डायरी अब बढ़-चढ़कर बोलने लगी है। भ्रष्टाचारियों को सजा दीजिए और कमल का बटन ऐसे दबाइए जैसे उन्हें फांसी दे रहे हों।
