जांजगीर चांपा , मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवल किशोर दुबे निवासी कुथुर अपने किराना दुकान में अवैध पटाखा भंडार कर रखा है जिसकी सूचना पर पामगढ़ पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी नवल किशोर दुबे विस्फोटक वजनी 28 किलोग्राम कीमती 12000/- रु को शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशानिर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था एवं पटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया आरोपी नवलकिशोर दुबे निवासी कुथुर के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई