नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी लगातार जनसभाओं को कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए नजर आ रही है वहीं अगर बात करें भारतीय जनता पार्टी की तो भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से राजस्थान के वोटरों को साधने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट के क्षेत्र में कांग्रेस की रणनीति बनाने पहुंचे है।
एक बार फिर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। सितंबर यानी आज कैबिनेट बैठक होने जा रही इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिए जानें की संभावना जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार आपको बता दे की सीएम अशोक गहलोत संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए उनके नियमितीकरण की दिशा में अहम फैसला ले सकते हैं। आखिरकार बैठक में क्या कुछ होता है इस पर लगातार नजर बनी हुई लेकिन राजस्थान कैंडल योजना को लेकर भी आज की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।
एक बार फिर से राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां पूरे प्रदेश में चर्चा है। कि आखिरकार इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी या फिर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता में वापस आएगी इसको लेकर सवाल लगातार उठ रहे इसके पीछे की क्या वजह है। कि संविदा कर्मचारियों की संख्या जहां लाख से ज्यादा है। वहीं पूर्वी राजस्थान के लिए आरसीपी हम बड़ा मुद्दा बना हुआ है।