फिल्म द कश्मीर फाइल्स उन फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उससे खुद को भावनात्मक तौर से जोड़ लिया. यह फिल्म एक यादगार फिल्म है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा हुई और मजबूर होकर उन्हें घाटी से बाहर पलायन करना पड़ा, जहां फिल्म और इसके निर्माता तब से कई प्रशंसाओं और विवादों में फंसे हैं.वहीं मुख्य अभिनेता अनुपम खेर ने अब कश्मीरी पंडितों को वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. इस खबर के बाद लोग उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए हैं.
कश्मीरी पंडितों को 5 लाख देंगे अनुपम खेर –आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर पर साझा किया कि द कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर ने कश्मीरी पंडितों को वित्तीय सहायता देने का वादा किया है. एक्टर ने कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीरी पंडितों की समस्याएं दिखाई गईं. हमने बहुत कमाया है.हम उन विदेशी संगठनों को दान देते हैं जो पहले से ही समृद्ध हैं. अब अपने लोगों को दान देना महत्वपूर्ण है. उनके लिए 5 लाख.’ अभिनेता ने ये ऐलान दिल्ली के ग्लोबल कश्मीरी पंडित कॉन्क्लेव में किया.