बॉलीवुड में अफेयर की खबरें जंगल में आग की तरह फैलती हैं और ब्रेकअप की खबरें उससे भी तेज। बी-टाउन में इन दिनों कई नए कपल्स बने हैं। इन सभी में आदित्य रॉय और अनन्या पांडे की ग्लैमरस जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों में काफी ज्यादा एज गैप है, इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं। अब एक्ट्रेस जल्द ही नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन्स में बिजी चल रही हैं। इसी प्रमोशन्स के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि इसके बाद उनकी चर्चाएं और तेज हो गईं।
अब एक्ट्रेस ने क्या कहा, ये आपको बताते हैं।आखिर अनन्या ने क्या कहाफिल्म के प्रमोशन्स के दौरान अनन्या पांडे ने ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘हाल में ही अन जल्दी जल्दी चीजों को न करें। वक्त लें.. इससे निकलने की जल्दबाजी न करें। आइसक्रीम खाएं गाने सुनें और मस्ती करें। अपने दिमाग को भटकाने की कोशिश करें।’ अब फैंस सोच रहे हैं कि वो ऐसा क्यों कह रही हैं, कहीं उनका आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप तो नहीं हो गया। फैंस की चिंता को आज हम दूर कर देंगे। अनन्या का ब्रेकअप नहीं हुआ है।
अनन्या पांडे अभी भी अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रही हैं। ये मैसेज उन्होंने अपनी फिल्म के मद्देनजर दिया है।
