बिग बॉस 16 के घर में फिल्ममेकर साजिद खान ने जबसे एंट्री ली है, तब से उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. मी टू के आरोपी साजिद खान को बिग बॉस में देखकर कई एक्ट्रेसेस ने ऐतराज जताया है. एक एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी हैं. शर्लिन ने साजिद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और अब उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करा दी है.