Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एडीजीपी शहडोल ज़ोन डीसी सागर,कलेक्टर तरुण भटनागर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्‍द्र सिंह पवांर को जनता, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई…
    समाचार

    एडीजीपी शहडोल ज़ोन डीसी सागर,कलेक्टर तरुण भटनागर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्‍द्र सिंह पवांर को जनता, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दी गई भावभीनी विदाई…

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शहडोल:– एडीजीपी डी.सी. सागर का शहडोल ज़ोन से पुलिस मुख्‍यालय भोपाल, तरुण भटनागर का कलेक्‍टर शहडोल से उपसचिव मध्‍य प्रदेश शासन,पशु पालन एवं डेयरी विभाग भोपाल तथा जितेन्‍द्र सिंह पवांर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से पुलिस उपायुक्‍त, जोन-4, नगरीय पुलिस भोपाल में स्‍थानांतरण होने पर,जनता, प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विदाई कार्यक्रम खुले आसमान में जयस्‍तम्‍भ चौक पर आयोजित की गई।

    इस अवसर पर एडीजीपी शहडोल ज़ोन डीसी सागर,कलेक्‍टर शहडोल तरुण भटनागर एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्‍द्र सिंह पवांर की उल्‍लेखनीय उपलब्धियों,कार्यशैली एवं व्‍यवहार कुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और उनके कार्यकाल के दौरान प्राप्‍त मार्गदर्शन के संबंध में अपने-अपने उद्गगार दिल खोलकर व्‍यक्‍त किए गए।

    एडीजीपी शहडोल द्वारा सभी का धन्‍यवाद व्‍यक्‍त करते हुए भारत के पावन ग्रंथ रामचरित मानस की चौपाई : ‘’सौरज धीरज तेहिं रथ चाका। सत्‍य शील दृढ़ ध्‍वजा पताका। बल बिबेक दम परहित घोरे। छमा कृपा समता रजु जोरे॥‘’ में अंतर्निहित 12 गुणों जैसे- शौर्य, धैर्य, सत्‍य,शील,दृढ़ता,बल, विवेक, दम, परहित,क्षमा, कृपा को आत्‍मसात करने के लिए प्रेरित किया जिससे उनका व्‍यक्तित्‍व एक आदर्श व्‍यक्तित्‍व बन सके।

    इन 12 गुणों की कसौटियों पर कसकर मनुष्‍य यदि खरा उतरता है तो वह आदर्श व्‍यक्तित्‍व का हकदार बन सकता है।

        इस अवसर पर सविता सोहाने, डीआईजी शहडोल रेंज, कुमार प्रतीक पुलिस अधीक्षक शहडोल,राजेश कुमार जैन जिला पंचायत सीईओ शहडोल, अरविंद शाह एसडीएम सोहागपुर, डॉ. जी.एस. परिहार सिविल सर्जन जिला अस्‍पताल शहडोल,अभिषेक दीवान एएसपी शहडोल, इसरार मन्‍सूरी एएसपी अनूपपुर, प्रतिपाल महोबिया एएसपी उमरिया,राघवेन्‍द्र द्विवेदी डीएसपी मुख्‍यालय शहडोल, विवेक पाण्‍डेय डीएसपी महिला सेल शहडोल,अमृता गर्ग संयुक्‍त कलेक्‍टर शहडोल,मुकेश दीक्षित डीएसपी यातायात शहडोल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्‍त जनता,गणमान्‍य नागरिक, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित होकर भावभीनी विदाई कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रमुख रूप से दीपेन्‍द्र कुशवाह रक्षित निरीक्षक शहडोल, निरीक्षक विनय सिंह गहरवार, निरीक्षक राघवेन्‍द्र तिवारी थाना प्रभारी कोतवाली,निरीक्षक आरपी रावत थाना प्रभारी सिंहपुर,विवेक पाण्‍डेय जिला समन्‍वयक जन अभियान परिषद शहडोल,निरीक्षक राजमती परस्‍ते, शिवेन्‍द्र राम भगत थाना प्रभारी यातायात शहडोल,उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा, मनोज कुमार साहू स्‍टेनो, आरपी द्विवेदी पीए,एमआर आसुदानी उपनिरीक्षक एम स्‍टेनो देवा माने, सउनि राम सिंह,आरक्षक प्रशांत द्विवेदी,एसएस तिवारी,आरक्षक गौरव सिंह,प्रकाश जायसवाल पत्रकार, ओम जायसवाल उपस्थित रहे। 

    पर गए कुछ लोग इस पर छोड़ पैरों की निशानी,
    यह निशानी मूक होकर भी बहुत कुछ बोलती है,
    खोल इसका अर्थ, पंथी, पंथ का अनुमान कर ले
    पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले।
    सुप्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन जी!

    Post Views: 615

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल ; नीचभंग राजयोग से सिंह समेत 3 राशियों के जातक पाएंगे राजसी ठाट बाट का लाभ…
    Next Article अब काॅलेजों में पढ़ाई जाएंगी RSS विचारकों की किताबें राज्य सरकार ने पाठ्यक्रम में शामिल करने के दिए ये निर्देश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?