Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रशासन-डीजे धुमाल संचालकों की ले रहे बैठक: रात दस के बाद नहीं बजा सकेंगे उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन अनिवार्य, साइलेंट जोन हॉस्पिटल,स्कूल, मंदिर में 60 डेसीबल से अधिक आवाज पर होगी कार्रवाई
    RAIPUR

    प्रशासन-डीजे धुमाल संचालकों की ले रहे बैठक: रात दस के बाद नहीं बजा सकेंगे उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन अनिवार्य, साइलेंट जोन हॉस्पिटल,स्कूल, मंदिर में 60 डेसीबल से अधिक आवाज पर होगी कार्रवाई

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर/ गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं रायपुर पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था स्थापित करने एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में संचालित होने वाले डीजे धुमाल संचालकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें शहर के लगभग 70-80 डीजे/धुमाल संचालक उपस्थित हुए।

    बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एन आर साहू द्वारा उपस्थित डीजे धुमाल संचालकों को उच्चतम न्यायालय द्वारा संचालन के संबंध में जारी दिशानिर्देशों के बारे में अवगत कराते हुए नियमानुसार डीजे धुमाल संचालन करने समझाइश दी गई। साथ ही डीजे संचालन के दौरान किसी भी संप्रदाय के भावनाओं को आहत करने वाला गाना नहीं बजाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर सुखनंदन राठौर द्वारा उपस्थित संचालको बताया कि उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार रात्रि दस बजे के बाद डीजे धुमाल बजाना प्रतिबंधित होगा उपरांत बजते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

    निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही डीजे धुमाल बजाएंगे मापदंड के अनुरूप तेज आवाज में बजाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साइलेंट जोन हॉस्पिटल स्कूल मंदिर के आसपास डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा साइलेंट जोन पर डीजे संचालन किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी आयोजक द्वारा जोर जबरदस्ती पूर्वक डीजे धुमाल संचालित करने हेतु बाध्य किया जाता है तो उसकी सूचना संबंधित थाने में पुलिस कंट्रोल को देंगे ताकि संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    बाहर जिले से आकर नियमों का उल्लंघन कर डीजे धुमाल संचालन किए जाने वालो की सूचना संबंधित थाने एवं पुलिस कंट्रोल को दें ताकि संबंधित के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

    मालवाहक वाहनों में डीजे बॉक्स साउंड सिस्टम बांधना प्रतिबंधित है ऐसा करते पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ाई द्वारा बैठक के दौरान उपस्थित डीजे धुमाल संचालकों को निर्देशित किया गया कि अधिकांश डीजे धुमाल संचालक मालवाहक वाहनों में बॉडी के बाहर बॉक्स एवं चूंगा लगाकर बजाते हैं साथ ही बीच रोड में निकाल कर डीजे संचालित करते हैं जिससे मार्ग यातायात बाधित होती है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है ऐसी स्थिति होने पर संबंधित डीजे संचालक एवं आयोजक दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी अतः कार्यवाही से बचने नियमों का पालन करते हुए डीजे संचालन करने निर्देशित किया गया।

    बैठक के दौरान प्रदूषण विभाग से आए अधिकारी द्वारा भी उपस्थित डीजे धुमाल संचालकों को ध्वनि प्रदूषण के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि ध्वनि प्रदूषण चांद श्रेणियों में होता है आवासीय औद्योगिक शहरी एवं साइलेंट जो आवासी क्षेत्रों में 65 डेसीबल औद्योगिक क्षेत्रों में 75 डेसीबल साइलेंट जोन में 50 डेसीबल एवं रहवासी क्षेत्र में 60 डेसिबल से अधिक आवाज में डीजे धुमाल बजाना प्रदूषण की श्रेणी में आता है जिस पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है अतः डीजे संचालन के दौरान उक्त नियमों का पालन करते हुए संचालक करने की समझाइश दी गई।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखाना बनाने से मना किया तो बाप ने 11 साल की बेटी को डंडे से पीटा फिर मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार…
    Next Article एनसीआरबी के आंकड़े कर रहे हैं पुष्टि, छत्तीसगढ़ बन रहा है शांति का टापू, जानिए…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?