Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चार नगर निगम सहित 15 निकायों में मतदान के लिए प्रशासन ने जारी की अंतिम सूची, जाने कहां कितने मतदाता
    छत्तीसगढ

    चार नगर निगम सहित 15 निकायों में मतदान के लिए प्रशासन ने जारी की अंतिम सूची, जाने कहां कितने मतदाता

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर/भिलाई, 1 दिसंबर। चार नगर निगम सहित 15 निकायों में होने वाले चुनाव के लिए अंतिम निर्वाचकों की सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। सर्वाधिक मतदाता नगर पालिक निगम भिलाई के हैं तो सबसे कम मतदाता नगर पंचायत भोपालपटनम से हैं। नगर निगम भिलाई के 70 वार्डों में जहां चार लाख से अधिक मतदाता है वही बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर पंचायत में केवल 2404 मतदाता मतदान करेंगे।

    इस बार के नगरी निकाय चुनाव में दुर्ग जिले पर सबकी नजर है दुर्ग जिले के सर्वाधिक चर्चित नगर पालिक निगम भिलाई, नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली, नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा व नगर पालिका परिषद जामुल में चुनाव होने हैं। इस बार जितने भी निकायों में चुनाव हो रहे हैं उनमें सर्वाधिक मतदाता नगर पालिक निगम भिलाई से हैं। भिलाई निगम चुनाव में कुल 4 लाख 7 हजार 624 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 206078 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 201534 है। वही तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 12 है। भिलाई निगम के 70 वार्डों के 463 मतदान केंद्रों में उक्त मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

    इसी प्रकार नगर पालिक निगम रिसाली के 40 वार्डों में 122 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 94104 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें 45288 पुरुष मतदाता 46814 महिला मतदाता व 2 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता हैं। इसके अलावा नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के 40 वार्डों में 112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 88205 मतदाता मतदान करेंगे इनमें 40881 पुरुष मतदाता 44311 महिला मतदाता व 1333 समुदाय के मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे नगर पालिका परिषद जामुल में 22922 मतदाता है। इनमें 11645 पुरुष 11274 महिला व 3 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे जामुल चुनाव के लिए 40 वार्डों में 112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    नगरी चुनाव के अंतर्गत इस बार रायपुर में नगर निगम बीरगांव के भी चुनाव हो रहे हैं बीरगांव के 40 वार्डों में 95 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 80441 मतदाता मतदान करेंगे इनमें 36799 पुरुष 43627 महिला व 15 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता मतदान करेंगे। बीरगांव के अलावा सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रेम नगर, कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर व नगर पालिका परिषद शिवपुर चर्चा, बेमेतरा के नगर पंचायत मारो, राजनांदगांव के नगर पालिका परिषद खैरागढ़, कांकेर जिले के नगर पंचायत नरहरपुर, सुकमा जिले के नगर पंचायत कोटा तथा बीजापुर जिले के नगर पंचायत भैरमगढ़ व नगर पंचायत भोपालपटनम में चुनाव होंगे। सभी 15 निकायों के कुल 370 वार्डों में 1000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 778000 420 मतदाता मतदान करेंगे इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 387530 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 390843 है सभी निकायों में रिटेलिंग समुदाय के 47 मतदाता भी अपना मत देंगे।

    इसके अलावा 16 निकायों के 17 वार्डों में भी उप चुनाव होने हैं। इनमें नगर पालिक निगम बिलासपुर, नगर पालिक निगम रायगढ़, नगर पालिका परिषद गोबरा नयापारा, नगर पंचायत बसना, नगर पंचायत कुरूद, नगर पंचायत मगरलोड, नगर पंचायत आमदी, नगर पंचायत देवकर, नगर पंचायत थान खमरिया, नगर पालिका परिषद बेमेतरा, नगर पंचायत उतई, नगर पालिक निगम राजनांदगांव, नगर पालिका परिषद गोंडा गांव, नगर पंचायत भानूप्रतापपुर, नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में चुनाव होंगे। इन निकायों के 17 वार्डों में 33 मतदान मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 26896 मतदाता मतदान करेंगे इनमें 13225 पुरुष एवं 13668 महिला मतदाता हैं वही 3 मतदाता तृतीय लिंग समुदाय से हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleठगी मामले में गिरफ्तारी : सनशाइन चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
    Next Article समीक्षा बैठक : मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम उपयोग करें – सीईओ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

    February 16, 2026

    धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

    February 16, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चूड़ी पहनाने से नहीं बनती शादी, पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी और बच्चों को संपत्ति का अधिकार…

    February 16, 2026

    इस वर्ष दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण, होलिका दहन के बाद इतने मार्च को दिखेगा चंद्रग्रहण…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
    • धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
    • बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…
    • आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चूड़ी पहनाने से नहीं बनती शादी, पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी और बच्चों को संपत्ति का अधिकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?