आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को शांत और व्यवस्थित रख पाना बहुत मुश्किल हो गया है. एक पल हंसते-खिलखिलाते दोस्तों के साथ वक्त बिता रहे होते हैं, तो अगले ही पल चिंता का बोझ दबाने लगता है. इसके वजह से कई बार हमारी मानसिक सेहत बिगड़ने के लगती है, जिन्हें हम नजरअंदाज करते हैं. ऐसें में तनाव होना बहुत आम बात है.
काम का बोझ, पारिवारिक जिम्मेदारियां, और सामाजिक दबाव, इन सबके कारण लोग अक्सर तनावग्रस्त रहते हैं.लेकिन आपने देखा होगा की जापान के लोग बहुत खुस और तनाव मुक्त दिखते हैं. इसलिए आइए जानते हैं कि जापानी समाज लोग तनाव मुक्त होने के लिए क्या करते हैं. जापान में कुछ ऐसी तकनीकें हैं जो आपको मेंटल स्ट्रेस से बचने में मदद कर सकती हैं, ये आपको भी जानना चाहिए.
बेचैनी-टेंशन से पीछा कैसे छुड़ाते हैं जापानी? जान लीजिए उनकी शानदार ‘निंजा टेक्नीक’
1. शोगानाई ।यह जापानी शब्द है जिसका अर्थ है “स्वीकार करना”. यह तकनीक हमें सिखाती है कि जो चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, उन्हें स्वीकार करना और उन पर ध्यान न देना सीखें. यही कारण है कि जब हम चीजों को स्वीकार करते हैं, तो हम उनसे डरना बंद कर देते हैं और उनका सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं
.2. शिरिन योकू (Shirin-yoku)यह जापानी शब्द है जिसका अर्थ है “प्रकृति के नजदीक जाना”. यह तकनीक हमें सिखाती है कि प्रकृति के बीच समय बिताने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. साइकोलॉजी के अनुसार जब हम नेचर के नजदिक होते हैं, तो शांत और खुश महसूस करते हैं.
3. नेनबुतसु (Nenbutsu):यह जापानी शब्द है जिसका अर्थ है “बुद्ध का नाम जपना”. आप इसके जगह पर आप अपने भगवान का जाप भी कर सकते हैं. यह तकनीक हमें शांत रखने में मदद करता है और इससे फोकस और कंसंट्रेशन बढ़ता है
.4. गामन (Gaman):यह जापानी शब्द है जिसका अर्थ है “धैर्य रखना”. यह तकनीक हमें सिखाती है कि मुश्किल समय में भी पेसेंस बनाए रखना चाहिए और हार नहीं मानना चाहिए. जब हम पेसेंस के साथ कोई काम करते हैं तो तनाव से कम इंपैक्ट कम होता है
.5. वबी-साबी (Wabi-sabi):यह जापानी शब्द है जिसका अर्थ है “अधूरे चीजों को स्वीकार करना”. यह तकनीक हमें सिखाती है कि दुनिया की हर चीज में खूबसूरती होती है, चाहे वो अधूरा हो या पूरा हो. जब हम अधूरे चीजों को एक्सेप्ट करते हैं, तो हममें एक्सेप्ट करने की भावना आती है, जिससे हम तनाव से कम प्रभावित होते हैं.
