Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोविड टीका केंद्र रात 10 बजे तक खोलने की सलाह
    कोरोना समाचार

    कोविड टीका केंद्र रात 10 बजे तक खोलने की सलाह

    By Tv 36 HindustanJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली, 10 जनवरी। केंद्र सरकार ने कोविड संक्रमण बढ़ने और टीके के लिए पात्र आबादी में वृद्धि के बीच कोविड टीकाकरण केंद्र रात दस बजे तक खोलने का परामर्श दिया है।
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अवर सचिव मनोहर अगनानी ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को एक पत्र में कहा कि देश में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग का
    टीकाकरण शुरू होने, स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त टीका देने के कारण कोविड टीकाकरण केंद्र पर लोगों का आगमन बढ़ रहा है जबकि कोविड टीका केंद्र सामान्यतया रात आठ बजे तक ही खोले जा रहे हैं। उन्होेंने कहा कि स्थिति को देखते हुए सभी कोविड टीका केंद्रों को रात 10 बजे तक खोला जाना चाहिए।
    पत्र में कहा गया है कि काेविड टीका केंद्रों के परिचालन के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है और यह मांग और आपूर्ति पर निर्भर करता है। कोविड टीका केंद्रों पर आवश्यक सुविधायें जुटायी जानी चाहिए और काेविड मानकों को पालन करते हुए टीका दिया जाना चाहिए। काेविड टीका केंद्रों के परिचालन समय में लचीलापन रखा जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि लोगाें के लिए कोविड टीकाकरण केंद्र सुगम्य होना चाहिए और इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हरसंभव सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार हमेशा तैयार है।
    गौरतलब है कि देश में तीन जनवरी से किशोरों को टीका दिया जा रहा है जबकि स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना योद्धाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त टीका आज से देना शुरू कर दिया गया है।

    Post Views: 0

    Advice to open america Assam Bhupsh Baghel Bilashpur by 10 pm Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community Covid Covid 19 Vaccination covid vaccine center COVID19 COVID19 VACCINE Covidrecovery Health Health Coin Health Ministry Healthcarefacilities Help Humanity india lockdown Lockdowninchhattisgarh PM Narendra modi Police Raigarh
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपंजाब में पीएम काफिले को रोकने के मामले पर भाजपाइयों ने थानाप्रभारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article कोरबा रेलवे समपार फाटक के पास मिली लाश पुलिस जुटी साक्ष्य जुटाने में हत्या है या आत्महत्या
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?