Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » निकाह के 2 माह बाद पता चला पत्नी HIV पॉजिटिव, पुलिस के पास पहुंचा पति, बोला- मेरी जान को खतरा, नहीं रहना संग…
    News

    निकाह के 2 माह बाद पता चला पत्नी HIV पॉजिटिव, पुलिस के पास पहुंचा पति, बोला- मेरी जान को खतरा, नहीं रहना संग…

    By Tv 36 HindustanFebruary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ :- शादी के सिर्फ दो माह ही बीते थे कि कुछ ऐसा हो गया कि पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. नई जिंदगी की शुरुआत पर ही ग्रहण लग गया. बीमार पड़ने पर पत्नी को लेकर पति एक से दूसरे डॉक्टर के पास दौड़ता रहा. टेस्ट पर टेस्ट, आखिर जब बीमारी पता चली तो पति सन्न रह गया. पत्नी HIV पॉजिटिव निकली. इसके बाद पति ने पत्नी के साथ रहने से इंकार कर दिया. जिसके बाद आरोप है कि पति को जान से मारने की धमकी दी गई. कोई रास्ता न निकलते देख पति अब पुलिस के पास पहंच गया है.

    दरअसल, पति-पत्नी दोनों की यह दूसरी शादी है और दोनों के ही पहले से कुल 5 बच्चे हैं. इस प्रकरण से बच्चों की परवरिश को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. दूसरी ओर जानलेवा बीमारी से ग्रसित पत्नी के सामने भी देखभाल का संकट खड़ा हो गया है.

    बीते साल 11 दिसम्बर 2024 को बड़ी धूमधाम से दोनों का निकाह हुआ था. दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था, लेकिन इसके बाद अचानक से हालात बदल गए. पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी निकाह के पहले ही दिन से बीमार थी. बुखार समेत और कई समस्याएं पत्नी को रहती थीं. शादी के बाद पत्नी के इलाज के लिए कई डॉक्टरों के पास गया, लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिल रहा था. फिर, एक निजी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने पत्नी के लिए कुछ चेकअप लिखे. जब जांच रिपोर्ट आई तो पत्नी एचआईवी पॉजिटिव निकली. इतना ही नहीं, ये संक्रमण की थर्ड स्टेज है. इसके बाद उसने पत्नी के घरवालों से संपर्क किया और उन्हें इसकी जानकारी दी. आरोप है कि पत्नी के घरवालों ने उसके साथ गालीगलौज की. पति का कहना है कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा होगा, क्योंकि वह तो पहले से ही हालात का मारा था.

    बता दें कि पति-पत्नी, दोनों की ही यह दूसरी शादी है. पति को पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं, जबकि पत्नी को भी पहले पति से दो बच्चे हैं. दोनों के ही पहले पति-पत्नी की मौत हो चुकी है. जिसके बाद दो माह पूर्व किसी मध्यस्त के माध्यम से शादी के बंधन में बंधे थे. पति का कहना है कि उसने मेडिकल कॉलेज में अपनी और पत्नी की जांच कराई. यहां भी उसकी पत्नी की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव और उसकी निगेटिव आई.

    इसके बाद पति-पत्नी में कहासुनी हुई तो पत्नी ने मायके वालों को बुला लिया. मायके वाले लड़ाई झगड़ा करके जान उसे जान से मारने की धमकी देने लगे. साथ ही मुकदमे में फंसाकर भुगतने की भी धमकी दी. पति का कहना है कि जिससे उसने दूसरा निकाह किया उसकी एक डेढ़ साल की छोटी बेटी भी है. वह भी बीते दो माह से ही बीमार रहती है. जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी भी उसने ली थी, लेकिन अब जो हालात हैं, उसमें वह खुद भी डरा हुआ है.

    पति का कहना है कि डाक्टर ने कहा है कि तुम्हें व तुम्हारे बच्चों की जान को खतरा है. इससे पूरे परिवार की रातों की नींद उड़ गई है. सभी तनाव में हैं. इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के बारे में जो जानकारी दी है, उसके बारे में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रेलवे रोड एसएचओ आनंद कुमार को निर्देश दिए गए हैं. आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

    Post Views: 695

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या सरकार अतुल्य भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देगी, पर्यटन विशेषज्ञों को है बड़ी उम्मीद…
    Next Article मां ने पढ़ाई के समय फोन इस्तेमाल करने पर डांटा तो 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या,जानिए क्या है पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…

    March 1, 2026

    किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…

    March 1, 2026

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान जंग की आग भारत पहुंची खामेनेई की मौत के विरोध में इस नगर में प्रदर्शन, ट्रंप के खिलाफ लगे नारे…
    • किंग’ में होगा बड़ा सरप्राइज किंग खान को ऐसे अंदाज़ में देखेंगे फैंस, जैसा पहले कभी नहीं…
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?